Haryana

गुरुग्राम व बादशाहपुर विधानसभा में 17 मंडलों में नियुक्त किए गए प्रभारी

भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी।

-भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने की ये नियुक्तियां

गुरुग्राम, 20 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने रविवार को जिला संगठन के अंतर्गत आने वाले सभी 17 मंडलों के प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की। यह निर्णय संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं समन्वित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत गुरुग्राम जिले के अंतर्गत दो विधानसभाएं गुरुग्राम और बादशाहपुर आती हैं। इन दोनों विधानसभाओं में कुल 17 मंडल शामिल हैं, जिनके लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इनमें नवीन मंडल में जयवीर यादव, बादशाहपुर मंडल में निधि मल्होत्रा, गाड़ोली मंडल में नेहा वत्स, डूंडाहेड़ा मंडल में हंसराज कसाना, टिकली मंडल में रामबीर भाटी, खेडक़ी दौला मंडल में पी.सी. सैनी, न्यू पालम विहार मंडल में रवि बंसल, नाथूपुर मंडल में पूनम भटनागर, फर्रुखनगर मंडल में राकेश राणा, लक्ष्मण मंडल में नितिन शांडिल्य, शिवाजी मंडल में रणबीर किल्होड़, द्रोणाचार्य मंडल में सुंदरी खत्री, वजीराबाद मंडल में सुचेता शर्मा, अर्जुन मंडल में सुभाष सिंगला, सरस्वती मंडल में मोनिका स्वामी, शीतला मंडल में वेद प्रकाश यादव, दयानंद मंडल में कृष्ण स्वामी को नियुक्त किया गया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि इन नियुक्तियों से मंडल स्तर पर कार्य संचालन, संवाद, जनसंपर्क एवं संगठनात्मक समन्वय को नई दिशा मिलेगी, जो संगठन की मजबूती और प्रभावशीलता को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी। जिला मीडिया प्रभारी हितेश चौधरी ने कहा कि यह नियुक्तियां केवल दायित्व का वितरण नहीं, बल्कि भाजपा की संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक ठोस और सकारात्मक कदम हैं।

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top