
भोपाल, 18 सितंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल के अयाेध्या नगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने बुधवार देर रात शाम फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस काे उसके कमरे से सुसाइड नाेट मिला है, जिसमें उसने अपने डाॅक्टर पति और ससुरालवालाें के साथ पति की दाे गर्लफ्रेंड पर प्रताड़ना का आराेप लगाया है। गुरुवार दाेपहर काे पाेस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनाें काे साैंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
जानकारी अनुसार अयोध्या नगर में रहने वाली किरण मीणा (35) सेम कॉलेज से एमए इंग्लिश लिट्रेचर की पढ़ाई कर रही थी। किरण और डॉक्टर संजय देशवानी की शादी को 14 साल हो चुके थे, लेकिन उनकी काेई संतान नहीं थी। इसी बात को लेकर पति ने उसे तलाक के लिए नोटिस दिया था, जिससे वह डिप्रेशन में चल रही थी। बुधवार शाम को 6 बजे किरण घर में अकेली थी, तभी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घर वालों ने कॉल किया, कॉल नहीं पिक करने पर भाई चेक करने पहुंचा। जहां शव फंदे पर लटका मिला। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस काे एक सुसाइड नाेट मिला जिसमें उसने डॉक्टर पति, उसकी तीन बहनों, मां और देवर सहित पति की दो गर्लफ्रेंड की प्रताड़ना से तंग आकर जान देने की बात लिखी है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजा। गुरुवार दोपहर को पाेस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजन को सौंप दिया गया। ससुराल पक्ष की ओर से हमीदिया अस्पताल की मर्चुरी में कोई नहीं आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
किरण के पिता कुंजीलाल ने बताया कि बेटी को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। दामाद आयुर्वेदिक डॉक्टर है। शादी के लंबे समय बाद भी दोनों की कोई संतान नहीं थी। इसी बात को लेकर मेरी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। दामाद ने पिछले दिनों उसे तलाक का नोटिस दिया था। इसी बात को लेकर बेटी डिप्रेशन में थी। अगले महीने 16 तारीख को इस मामले की सुनवाई कोर्ट में होना थी। इससे पहले ही बेटी ने सुसाइड कर लिया। वहीं, दामाद 11 सितंबर को बेटी को हमारे घर छोड़कर चला गया था। इसके बाद से ही वह लापता है। उसकी गुमशुदगी की शिकायत हमारी ओर से थाना अयोध्या नगर में की गई थी। एसआई दिनेश शर्मा के पास यह केस है।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
