Uttar Pradesh

राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान बना सशक्त माध्यम : शिवराम सिंह

बैठक करते जिलाध्यक्ष दक्षिण शिवराम सिंह

कानपुर, 07 अगस्त (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने गुरूवार को मंडलवार बैठक कर जागरूकता अभियान चलाने की सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है।

दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने बताया कि भाजपा दक्षिण क्षेत्र में निराला नगर ,बर्रा और जरौली मंडलों में कार्यशाला आयोजित की गई है। निराला नगर मंडल आयोजित कार्यशाला में जिलाध्यक्ष ने कहा कि आजादी के अमृत काल की शुरूआत वर्ष 2022 में भाजपा द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से हुई थी। यह अभियान देश के नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने और तिरंगे के सम्मान को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम बना है। इस वर्ष का ‘हर घर तिरंगा’ अभियान व ‘ऑपरेशन सिंधु’ की सफलता को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से और भी व्यापक रूप से आयोजित किया जाएगा।

शिवराम सिंह ने कहा कि 10 से 12 अगस्त तक सभी मंडलों में होने वाली तिरंगा यात्राओं में जनसहभागिता दिखाई दे। क्षेत्र में लोगों के बीच जाकर जन जागरूकता अभियान चलाएं। इन यात्राओं में स्वदेशी हथियारों जैसे ब्रह्मोस मिसाइल, तेजस लड़ाकू विमान एवं आकाश मिसाइल आदि के प्रतीकात्मक कटआउट शामिल किए जाएं। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर, दुकान, संस्था एवं कार्यालय में तिरंगा फहराने का विशेष अभियान चलाया जाए।

प्रमुख रूप से जसविंदर सिंह,केपी सिंह चौहान, विनीत दुबे, बिट्टू परिहार, सुमित कश्यप, गणेश शुक्ला, विनोद मिश्रा आदि मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद

Most Popular

To Top