RAJASTHAN

150 की कैपेसिटी वाले जेल में 250 बंदी : दस बंदी में से 8 चिकन पॉक्स के मरीजों को कराया अस्पताल में भर्ती

150 की कैपेसिटी वाले जेल में 250 बंदी : दस बंदी में से 8 चिकन पॉक्स के मरीजों को कराया अस्पताल में भर्ती

बाड़मेर, 31 मई (Udaipur Kiran) । शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी शुक्रवार को बाड़मेर मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल पहुंचे। वहां पर जेल में चिकन पॉक्स से ग्रसित मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली। भाटी ने कहा कि धरना देने के बाद चिकन पॉक्स सहित अन्य बीमारी से ग्रसित कैदियों को हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाया गया। इन कैदियों की हालात देखी तो वाकई इनकी स्थिति विकट थी। अब इनको समय रहते इनको इलाज मिल गया।

इस दौरान रविंद्र सिंह भाटी ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि जेल से 10 बंदियों को यहां पर एडमिट करवाया था, इसमें करीब 8 चिकन पॉक्स के मरीज है। इनकी स्वास्थ्य की स्थिति को देखा वाकई इनकी स्थिति विकट थी। समय रहते इनको इलाज मिल गया। मुझे उम्मीद है कि जल्द यह सभी स्वस्थ हो जाएगे। जेल में सभी मरीजों की टीम की ओर से जांच की गई थी। भाटी ने कहा कि अगर धरना नहीं देते तो इन बीमार बंदियों को सही ढंग से इलाज नहीं मिलता। अब इन सभी का इलाज चल रहा है। मुझे आशा है कि वे जल्द ही ठीक होंगे।

भाटी ने कहा कि जेल में बंद कैदियों की कभी किसी ने सुध नहीं ली। किसी ने इनकी बात तक नहीं की। पहली बार सही ढ़ंग से इनको इलाज मिल रहा है। जेल में बंद बंदियों के भी अधिकार है। उन अधिकारों की रक्षा होनी चाहिए।

150 की कैपेसिटी में 250 से अधिक कैदी

भाटी ने कहा कि जेल में 150 की कैपेसिटी वाले जेल में 250 बंदियों को जबरदस्ती घुसा कर रखा हुआ है। जेल प्रशासन नैतिकता का धर्म निभाते हुए इस पर कदम उठाना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय जेल की परिस्थितियों में सुधार आएगा। अलग-अलग जगहों पर बात उठाने की जरूरत पड़ी तो मैं उसको मजबूती से उठाऊंगा।

जेल बंदी जय सिंह चिकन पॉक्स से ग्रसित था

मृतक जय सिंह चिकन पॉक्स बीमारी से ग्रसित था। परिजनों का आरोप है कि समय पर इलाज नहीं मिलने से उसकी जेल में बुधवार को सुबह मौत हो गई। परिजनों और समाज के लोगों ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ धरना दे दिया। इसके बाद गुरुवार को 10 से ज्यादा मरीजों को हॉस्पिटल लाया गया। 8 मरीजों को भर्ती करवाया था। वहां पर उनका इलाज चल रहा है।

(Udaipur Kiran) /चन्द्रशेखर/ईश्वर

Most Popular

To Top