Uttrakhand

अवैध रूप से संचालित तीन मदरसे सीज

अवैध मदरसों  के खिलाफ कार्रवाई
अवैध मदरसे सेल करते हुए

हरिद्वार, 20 जून (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा गठित टीम ने हरिद्वार में अवैध रूप से चल रहे मदरसों को सील किए जाने का कार्य पुनः शुरू किया है। जिला प्रशासन ने पहलगाम घटना के बाद उक्त अभियान पर ब्रेक लगाया था।

उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में आज भी अवैध मदरसों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान तीन मदरसों– कासमिया दावत उल उलूम निकट अबरार मस्जिद सेक्टर 6 गुज्जर बस्ती गैंडीखाता, इमदादिया दारूल उलूम निकट आयसा मस्जिद सेक्टर 8 गुज्जर बस्ती गैंडीखाता तथा जामिया इस्लामिया गुजरान कालागढ़ बस्ती गुज्जर बस्ती गैंडीखाता को सीज किया गया।

कल भी चार अवैध मदरसे सील किए गए थे, जिसकी पुष्टि करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध मदरसे सील किए जाएंगे और जो वैध मदरसे चल रहे है उनके यहां भी सर्वे कराया जाएगा कि वो बच्चों को कैसी शिक्षा दे रहे हैं, उन्होंने कहा कि मदरसों में राष्ट्रीय पाठ्यक्रम को पढ़ाया जाना अनिवार्य है और प्रशासन इसकी समीक्षा करेगा।

जानकारी के मुताबिक हरिद्वार जिले में अब तक 88 अवैध मदरसे सील किए जा चुके हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top