Haryana

हिसार : परिचालक के हमलावर गिरफ्तार नहीं किए तो 19 को होगा प्रदेश में चक्का जाम

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को संबोधित करते सांझा मोर्चा नेता।

सांझा मोर्चा ने दो घंटे का रोष प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन को दी चेतावनीहिसार, 18 जून (Udaipur Kiran) । रोडवेज के फतेहाबाद डिपो के परिचालक कृष्ण कुंडू पर जानलेवा हमले के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। इस मामले में बुधवार को हिसार डिपो के सांझा मोर्चा ने दो घंटे रोष प्रदर्शन किया और हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता डिपो प्रधान राजबीर दुहन व अजय दुहन ने की तथा संचालन डिपो प्रधान नरेंद्र सोनी ने किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सांझा मोर्चा के नेताओं ने कहा कि परिचालक कृष्ण कुण्डू पर जानलेवा हमला करने वालों हमलावरों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई। इसको लेकर रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि सांझा मोर्चा पुलिस प्रशासन से अपील करता है कि इस मामले में हमलावरों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि हमलावर जल्द गिरफ्तार नहीं किए गए तो 19 जून को प्रात: 3 बजे से पूरे प्रदेश में रोडवेज का चक्का जाम कर दिया जाएगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। प्रदर्शन को जोगिंद्र पंघाल, राजकुमार चौहान, अमित जुगलान, नरेंद्र खरड़, सतीश लौरा, प्रदीप डाबड़ा व रोहताश कुंडू आदि कर्मचारी नेताओं ने भी संबोधित किया।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top