Assam

गौरव गोगोई का मुख्यमंत्री पर कटाक्ष: अगर धार्मिक स्थलों की सुरक्षा नहीं कर सकते, तो इस्तीफा दें

असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा तथा कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की तस्वीर।

गुवाहाटी, 18 जून (Udaipur Kiran) । कांग्रेस सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि अगर मुख्यमंत्री असमिया समाज के नामघर, सत्र, दौल, देवालय सहित मंदिर, मस्जिद और गिरजाघरों जैसी श्रद्धा और आस्था के पवित्र स्थलों की सुरक्षा नहीं कर सकते, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

गोगोई ने मुख्यमंत्री की सार्वजनिक टिप्पणियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मीडिया में बयान देते समय मुख्यमंत्री को अपने पद की गरिमा और गंभीरता बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कभी-कभी भाजपा की ट्रोल सेना के सदस्य की तरह निम्नस्तरीय और असंयमित टिप्पणियां करते हैं, जो उनके पद को शोभा नहीं देतीं।

गौरव गोगोई की यह टिप्पणी हालिया घटनाओं और मुख्यमंत्री के बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर सामने आई है।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top