
कानपुर, 10 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । शहर के नवागंतुक नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। तत्कालीन आईएएस सुधीर कुमार ने उन्हें अपना चार्ज दिया।
सुधीर कुमार का स्थानान्तरण विशेष सचिव स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग तथा अपर महानिरीक्षक निबंधन के पद पर हुआ है। तो वहीं नगर आयुक्त की जिम्मेदारी लेने के पहले अर्पित उपाध्याय रायबरेली किले के सीडीओ के पद पर तैनात थे।
2018 बैच के आईएसएस सुधीर कुमार को जुलाई 2024 में कानपुर नगर आयुक्त का चार्ज दिया गया था। वह काफी शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं लेकिन कार्यों को लेकर सदैव सजग रहते हैं। यही कारण है कि उनकी गिनती साफ सुधरे अधिकारियों में की जाती है। बात चाहे पीड़ितों की समस्याओं के निस्तारण की हो या सदन की हो, हर परिस्थितियों में इन्होंने अपना दायित्व बेहतर तरीके से निभाया है।
वहीं नवागन्तुक आईएसएस अर्पित उपाध्याय भी 2018 बैच के अधिकारी हैं। इससे पहले वह रायबरेली जिले के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) थे। उन्होंने आज नगर आयुक्त का पदग्रहण कर लिया है।
(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप
