

दोनों बेटों का नाम शिव और रुद्र रखा, बाबा बर्फानी का आशीर्वाद मेरे परिवार पर बना हुआ : जतिन प्रजापति
मुरादाबाद, 23 जुलाई (Udaipur Kiran) । जिले से 15 दर्शनार्थियों का जत्था बाबा बर्फानी (अमरनाथ यात्रा) के दर्शन करके बुधवार को लौटकर आ गया। अमरनाथ यात्रा से लौटे जतिन प्रजापति ने बताया कि वह 14 साल से बाबा बर्फानी के दर्शन करने जा रहे हैं। बाबा अमरनाथ से मन्नत मांगने के बाद उन्हें पुत्रों की प्राप्ति हुई, इसलिए उन्होंने दोनों बेटों का नाम शिव और रुद्र रखा। बाबा बर्फानी का आशीर्वाद उनके परिवार पर बना हुआ है। इसीलिए मैं हर वर्ष बाबा अमरनाथ के दर्शन करने जाता हूं।
वहीं जतिन प्रजापति के साथ अमरनाथ यात्रा से लौटे दर्शनार्थी अंकित खन्ना व गरिमा खन्ना ने बताया कि हम सभी लोगों ने बहुत ही अच्छे और आनंद के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन किए पूजा अर्चना की। अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम है। हम सभी अमरनाथ श्राइन बोर्ड और भारतीय सेना को धन्यवाद देते हैं।
मुरादाबाद महानगर के 15 दर्शनार्थियों के साथ बाबा अमरनाथ के दर्शन करके लौटे मोबाइल व्यवसायी जतिन प्रजापति ने बताया कि हम लोग बीती 16 जुलाई को बाबा बर्फानी के दर्शन करने अमरनाथ यात्रा पर गए थे। हमें यात्रा के दौरान 19 जुलाई बाबा अमरनाथ के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पूरी यात्रा बहुत ही सुरक्षित तरीके से सकुशल संपन्न हुई। यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरी यात्रा के दौरान हमें एक सुरक्षित माहौल देखने को मिला।
उन्होंने आगे बताया कि बाबा के भवन के पास और पूरे मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था एवं आने-जाने का इंतजाम बहुत ही अच्छी तरीके से किया गया है, जिसके कारण भीड़ होने पर भी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि भीड़ बहुत अधिक थी। इसके लिए हम श्राइन बोर्ड का धन्यवाद देते हैं। बेहतरीन इंतजाम एवं सुरक्षा के लिए हम भारतीय सेना का तहे दिल से शुक्रिया करते हैं। हम आभार प्रकट करते हैं। भारतीय सेना के जवानों के कारण ही हमारी यात्रा सकुशल संपन्न हुई। वहां पर ना कोई गोली ना कोई बम सिर्फ बम-बम भोले, हर-हर महादेव का जयघाेष ही गूंज रहा है।
यात्रा में जतिन प्रजापति के साथ अंकित खन्ना, गरिमा खन्ना, संजीव, गीता, भारती, दीपक, संजय सैनी, सुनीता सैनी, चेतन, रोहित, सुशीला आदि ने वापस लाैटकर भगवान शंकर और अमरनाथ के जयकारें लगाकर खुशी व्यक्त की।
(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल
