Madhya Pradesh

अशोकनगर: अस्पताल में पति-पत्नी और जीजा-साली के आपत्तिजनक कृत, आरोपित गिरफ्तार

अशोकनगर: अस्पताल में पति-पत्नी और जीजा-साली के आपत्तिजनक कृत, आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे

अशोकनगर, 11 नम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिला अस्पताल में सार्वजनिक रूप से शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपितों को सिटी कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया।

दर असल सोमवार को सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग आपत्तिजनक विडियो वायरल हुए थे। जिसमें एक विडियो दो नवयुवक युवक-युवती जिला अस्पताल के सावर्जनिक पार्क में आपत्तिजनक रूप से आपसी शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखाई दे रहे थे। इसी प्रकार दूसरे वायरल विडियो में अस्पताल के दरवाजे के नजदीक बैंच पर महिला-पुरुष कंबल के अंदर आपत्तिजनक रूप से संबंध बनाते हुए दिखाई दे रहे थे।

सोशल मीडिया पर इस प्रकार जिला अस्पताल परिसर में आपत्तिजनक कृत करना चर्चा का विषय बना हुआ था और लोग अस्पताल प्रबंधन पर सवाल खड़े कर रहे थे। बताया जाता है कि उक्त विडियो कुछ दिन पूर्व के थे, पर वायरल बाद में हुए। विडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और दोनो विडियो की जांच परख करते हुए आरोपितों की तलाश की गई।

जानकारी अनुसार अस्पताल के पार्क में आपत्तिजनक कृत करे वाले मुंगावली क्षेत्र के पाये गए जो दूर के रिश्ते में जीजा-साली का रिश्ता रखते हैं। वहीं अस्पताल के दरवाजे के नजदीक बैंच पर कंबल की आड़ में आपसी संबंध बनाने वाले देहात थाना क्षेत्र के दोनों पति-पत्नी पाये गए। सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों प्रकरण के आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की।

—————

(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र ताम्रकार