
कानपुर, 17 नवंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के चकेरी थाना क्षेत्र में रविवार रात को पत्नी से मामूली विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने साेमवार काे बताया कि मूलरूप से बांदा के ग्राम मवई घाट निवासी अशोक सिंह (41) विराट नगर में किराए पर रहते थे। परिवार में पत्नी विश्वमोहिनी और दो बेटे नमन और अंश हैं। परिजनों ने बताया कि रविवार देर शाम खाना बनाने को लेकर दंपति में विवाद हो गया था। इसके बाद गुस्साए अशोक ने कमरे में जाकर आत्महत्या कर लिया। कुछ देर बाद पत्नी विश्वमाेहनी ने कमरे में जाकर देखा तो पति का शव फंदे से लटक देख उसकी चीख निकल गई। परिजनाें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर जांच की ताे पता चला कि मामूली विवाद में पत्नी से झगड़कर पति ने खुदकुशी की है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। ————-
(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप