Jharkhand

मध्यस्थता केंद्र में सुलझा पति और पत्नी का विवाद

मध्‍यस्‍थता केंद्र में मौजूद दोनों पक्ष के लोग

रांची, 22 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मध्यस्थता केंद्र रांची की अधिवक्ता मध्यस्थ ममता श्रीवास्तव और प्रथम पक्ष के अधिवक्ता आरिफ इमाम एवं द्वितीय पक्ष के अधिवक्ता कुणाल श्रीवास्तव के संयुक्त प्रयास से पति और पत्नी के विवाद को सोमवार को सुलझा लिया गया।

यह मामला न्यायायुक्त के न्यायालय में निष्पादन के लिए लंबित था। डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर के निर्देश पर इसे मध्यस्थता के लिए अधिवक्ता मध्यस्थ ममता श्रीवास्तव को सौंपा गया।

इस मामले में पत्नी गुलअफसा परवीन ने अपने पति इमरान हवारी सहित अन्य पर चुटिया थाना कांड संख्या 174/2025 दायर किया था। मामले में दोनों पति-पत्नी पिछले एक वर्ष से अलग रह रहे थे।

अधिवक्ता मध्यस्थ ममता श्रीवास्तव और दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की ओर से समझाने पर पति-पत्नी फिर से एक साथ रहने के लिए राजी हो गये। दोनों पूर्व के मन-मुटाव को भूलकर हंसी-खुशी जीवन यापन करेंगे। पति अपने पत्नी को मान-सम्मान देंगे और पत्नी के सभी खर्चो को वहन करेंगे। इस वाद को सुलझाने में अधिवक्ता मध्यस्थ ममता श्रीवास्तव और दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मौके पर डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर ने इस फलता पर दोनों पक्षों को बधाई दी और आगे कलह एवं मामला दायर नहीं करने की सलाह भी दी।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top