West Bengal

कांचरापाड़ा में पत्नी की हत्या का आरोपित पति गिरफ्तार

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित

उत्तर 24 परगना, 09 सितंबर (Udaipur Kiran News) । सोमवार दोपहर कांचरापाड़ा के खुदीराम पल्ली के भूतबागान इलाके में कौशिक मंडल (28) नामक शख्स पर अपनी पत्नी अंकिता बर्मन (25) की हत्या का आरोप लगा था। घटना के बाद से आरोपित फरार था।

घटना की जानकारी मिलते ही कांचरापाड़ा थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस जांच में जुटी और देर रात ही पांडुआ से आरोपित कौशिक मंडल को गिरफ्तार कर लिया।मंगलवार को पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी। अब तक हत्या के कारणों और वारदात की सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने कहा कि पूछताछ और जांच की प्रगति के बाद कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Most Popular

To Top