HimachalPradesh

76वें वन महोत्सव में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष ने किया पौधरोपण

पौधरोपण करते हुए एचआरटीसी के उपाध्यक्ष।

धर्मशाला, 01 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । ऐतिहासिक स्थल पुराना कांगड़ा में बुधवार को राज्य स्तरीय 76वां वन महोत्सव आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा रहे। वन महोत्सव कार्यक्रम के मौके पर वन विभाग के तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने पेड़ लगाने का कार्य किया। उन्होंने सभी से पेड़ लगाने की इस मुहिम में जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुराने कांगड़ा का अपना वर्षों पुराना इतिहास है पुराना कांगड़ा इतिहास में अपनी एक अलग पहचान रखता है प्राचीन समय में यह स्थल हर तरह की सुविधाओं से परिपूर्ण रहा। जयंती माता का आशीर्वाद इस पूरे के क्षेत्र में है। उन्होंने कहा आज पेड़ लगाना हम सब की जरूरत बन गया है क्योंकि निरंतर ग्लोबल वार्मिंग के चलते पर्यावरण बदल रहा है। यदि पेड़ नहीं लगाए गए तो धरती पर मनुष्य का रहना नामुमकिन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि धरती माता को आने वाली भावी पीढ़ी के लिए यदि बचाकर रखना है तो इसका एकमात्र उपाय पेड़ लगाना है इसलिए हम सभी को पेड़ लगाने चाहिए। मुख्यमंत्री ग्लोबल वार्मिंग की समस्या के प्रति सजग हैं जिसके चलते उन्होंने लोगों को पेड़ लगाने की मुहिम से जोड़ने के लिए राजीव गांधी वन संवर्धन योजना शुरू की है। इस योजना से गांव की आर्थिकी में सुधार होगा।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Most Popular

To Top