Uttar Pradesh

चन्द्र यात्रा चंद्रयान-3 पुस्तक का गृह मंत्री अमित शाह ने किया विमोचन

पुस्तक का विमोचन करते गृह मंत्री अमित शाह
ई. रितेश शर्मा

लखनऊ, 28 जून (Udaipur Kiran) । भारत की ऐतिहासिक चंद्र यात्रा चंद्रयान-3 पुस्तक का हाल ही में भारत मंडपम, नई दिल्ली में गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा विमोचन किया गया। पुस्तक के लेखक ई. रितेश शर्मा काे गृह मंत्री ने बधाई भी दी।यह जानकारी शनिवार को एस.एम.एस लखनऊ के तकनीकी महानिदेशक प्रो भरत राज सिंह ने दी।

यह पुस्तक भारत के ऐतिहासिक चंद्रयान मिशन पर आधारित है और इसमें इस मिशन के उद्देश्य, चुनौतियां और उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। ई. रितेश शर्मा के पिता आरपी शर्मा लोक निर्माण विभाग में अधिशाषी अभियंता (विद्युत) और निर्माण निगम में परियोजना प्रबंधक के रूप में कार्यरत रहे हैं।

इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने ई. रितेश शर्मा को उनकी पुस्तक के लिए बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। यह समारोह न केवल पुस्तक का विमोचन था बल्कि अंतरिक्ष अनुसंधान में भारत की प्रगति का भी एक महत्वपूर्ण पड़ाव था।

कार्यक्रम के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी, प्रख्यात लेखिका एवं समाजसेविका सुधा मूर्ति समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / रोहित कश्यप

Most Popular

To Top