Haryana

एचकेआरएन कर्मचारियों के वेतन में पांच फीसदी की वृद्धि

चंडीगढ़, 27 जून (Udaipur Kiran) । हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएन) के कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम कर्मचारियों के वेतन में पांच प्रतिशत की वृद्धि की है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश में एक लाख आठ हजार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी की स्वीकृति के बाद मानव संसाधन विभाग की तरफ से जारी किए गए पत्र के अनुसार कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ 1 जून 2025 से मिलेगा। अर्थात जुलाई माह में एचकेआरएन के सभी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top