
जयपुर, 28 जुलाई (Udaipur Kiran) । प्रवासी राजस्थानियों को संगठित कर सामाजिक समरसता और जनसेवा को नई दिशा देने के लिए प्रवासी संघ राजस्थान ने एक भव्य नियुक्ति कार्यक्रम का आयोजन जयपुर के सर्किट हाउस में किया। इस कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय संयोजक तरुण राठी के मार्गदर्शन और प्रदेश संयोजक भीम सिंह कासनियां के नेतृत्व में विभिन्न जिलों व वर्गों से आए प्रतिनिधियों को अहम पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई।
राजस्थान प्रवासी संघ के प्रदेश संयोजक भीम सिंह कासनियां ने बताया कि इस कार्यक्रम में सामाजिक, महिला, युवा, व्यापार और ट्रांसजेंडर जैसे विविध प्रकोष्ठों में नियुक्तियां की गईं। इनमें प्रमुख नियुक्ति यह कि श्योपत सिंह कायल को प्रवासी संघ राजस्थान का संरक्षक,हर्षवर्धन अग्रवाल को व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष,रोजी राजस्थानी को ट्रांसजेंडर प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष,विहान साकुनिया को युवा प्रदेश अध्यक्ष,अनिता वर्मा को महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव,काजल सैनी को प्रदेश मीडिया प्रभारी,सुनीता सैनी को महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष,अजय सिंह शेखावत को प्रदेश सलाहकार,आर.एल. डागा को जयपुर शहर जिलाध्यक्ष,हरिराम चौधरी को बीकानेर जिला अध्यक्ष,रश्मि भगवानानी को जयपुर महिला जिलाध्यक्ष और धर्मेन्द्र कुमार को सलाहकार समिति अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता काशी राम गोदारा (भाजपा राजस्थान) और सुष्मिता चैटर्जी (भाजपा पश्चिम बंगाल) ने संयुक्त रूप से की।
कासनियां ने बताया कि प्रवासी संघ राजस्थान का उद्देश्य प्रवासी जनों को संगठित कर शिक्षा, चिकित्सा, स्वरोजगार व समाज सेवा के माध्यम से राज्य के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करना है। यह पहल राज्य में महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और समावेशिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।
—————
(Udaipur Kiran)
