
हिसार, 21 अगस्त (Udaipur Kiran) । किसी भी देश और प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने में पुरूषों के साथ महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहता है। महिलाएं इस कार्य में समाज का साथ दे इसके लिए उन्हें स्वास्थ्य होना अति आवश्यक है। इसी उदे्श्य को ध्यान में रखते हुए गुरुवार काे सेक्टर 14 स्थित सर्वेश हस्पताल में नारी स्वास्थ्य जागरूकता अभियान एवं महिला मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में मुख्य अतिथि के तौर पर मेयर प्रवीण पोपली और उनकी धर्मपत्नी मंजू पोपली ने शिरकत की। कैंप में अखिल भारतीय सेवा संघ, महिला शाखा, हिसार और गुरमुखी कैंप, गुरुद्वारा सभा और पीस ऑफ माइंड ब्रह्माकुमारी आश्रम जैसी संस्थाए मौजूद थी। कार्यक्रम की संयोजिका ललिता ढ़ींगरा रही। वक्ता एवं मार्गदर्शन में डॉ. सरिता कालरा व डॉ. सुजाता रही।इस कैंप का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना। इस दौरान महिलाओं को विभिन्न स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याओं, जैसे कि प्रजनन स्वास्थ्य, स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर और हृदय रोग आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा, ये अभियान महिलाओं को स्वस्थ आहार, व्यायाम, और तनाव प्रबंधन के महत्व के बारे में भी विस्तार बताया गया। कैंप में लगभग 50 महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।कैंप को संबोधित करते हुए मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि भारत वर्ष में आदिकाल से ही नारी को वंदनीय माना गया है। महिला सशक्तिकरण वर्तमान समय की मांग है। महिला सशक्तिकरण से तात्पर्य है कि महिलाओं की स्वतंत्रता और समानता तथा उनके द्वारा स्वयं के अधिकारों का अधिक से अधिक उपयोग करने का सार्थक प्रयास। आज भारत की महिलाएं नीति से लेकर देश के नेतृत्व तक अपनी भूमिका बखूबी निभा रही हैं। इसके लिए उनका स्वास्थ्य होना अति आवश्यक है।
(Udaipur Kiran) / राजेश्वर
