Haryana

हिसार : पर्यावरण संरक्षण के लिए पेपर लैस हों कार्यक्रमों के निमंत्रण: राव नरबीर

पौधारोपण करते कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह।

हिसार, 19 सितंबर (Udaipur Kiran News) । पर्यावरण, वन एवं वन्य प्राणी मंत्री राव नरबीर

सिंह ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कागजी निमंत्रण पत्रों की

जगह डिजिटल कार्ड के जरिए निमंत्रण भेजना चाहिए। ऐसा करके हर वर्ष बड़ी संख्या में

पेड़ों को कटने से बचा कर आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ जीवन की सौगात दें।

कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह शुक्रवार को हिसार स्थित बीड़ में सेवा पखवाड़ा

के तहत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर

पर उन्होंने पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इसी कड़ी में

यहां 1500 पौधे रोपित किए गए तथा प्रचार वाहनोंं को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए मानव को खाना-पानी तथा हवा की सबसे अधिक आवश्यकता

होती है, लेकिन यह तीनों चीजों ही लगातार प्रदूषित हो रही हैं। हमें इन तीनों चीजों

को हर हाल में बचाना होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण बढ़ावा देने

के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 75 नमो: वन विकसित किए जाएंगे,

जिनमें से तीन हिसार जिले में स्थापित किए जाएंगे। नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह से कहा कि कई पुरानी

किस्मों के पेड़ जैसे कैर, जांटी और जाल विलुप्त होते जा रहे हैं। हिसार विधायक सावित्री जिंदल ने भी

कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। इस अवसर पर पीसीसीएफ विनीत गर्ग व घनश्याम शुक्ला, चेयरमैन कृष्ण यादव, संजीव

रेवड़ी, अनिल गोदारा, पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाल, रवि सैनी, सरपंच मदनलाल, कुलदीप

ढेलू, जिला वन अधिकारी रोहताश बिरथल सहित विभिन्न जिलों के वन अधिकारी एवं संबंधित

विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top