Haryana

हिसार : ईश्वर लोरा बने जेजेपी के जिला उपाध्यक्ष

जिला उपाध्यक्ष बनाए गए ईश्वर लोरा।

हिसार, 21 सितंबर (Udaipur Kiran News) । जननायक जनता पार्टी द्वारा जिले के पदाधिकारियों की जारी की गई लिस्ट में बालसमंद गांव निवासी ईश्वर लोरा को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इस पर जजपा नेता ईश्वर लोरा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे व सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे और पार्टी को नीतियों का प्रचार प्रसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। ईश्वर लोरा ने रविवार को अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला, दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा व जिला प्रधान अमित बूरा का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इससे पहले उन्हें कर्मचारी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाकर जो विश्वास जताया था, उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास किया। अब पार्टी ने जो नई जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वहीं रामानंद खटीक को जिला महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने भी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया। बालसमंद पहुंचने पर सभी कार्यकार्यकर्ताओं ने उनका सम्मान किया।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top