
हिसार, 26 अगस्त (Udaipur Kiran) । पटेल नगर में पंजाबी धर्मशाला की समस्त पंजाबी खत्री सभा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समस्त पंजाबी खत्री सभा से प्रदेश अध्यक्ष राम कामरा, गगन ओबराय ने की। राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वदानंद आर्य के निर्देशानुसार पूरे हरियाणा में जिला कार्यकारिणी बनाने का शुभारंभ किया गया। इसमें सर्वसम्मति से सभा के प्रधान महेन्द्र ठकराल बनाए गए। इसके अलावा अमर लाल कुकरेजा को महासचिव, राम भटेजा को कैशियर, दिनेश महता हैपी को प्रेस प्रवक्ता, नरेन्द्र भार्गव को सहसचिव व भूषण कालरा को वरिष्ठ सलाहकार बनाया गया। सभी पदाधिकारीयों ने संगठन में डॉ. सर्वदानद आर्य के मार्गदर्शन अनुसार सच्ची निष्ठा से काम करने का आश्वासन व धन्यवाद दिया। प्रदेश अध्यक्ष राम कामरा ने कहा कि हम सभी साथी एक होकर संगठन को आगे बढाएंगे व मुख्यता राष्ट्रीय जनगणना में अपनी भाषा पंजाबी वा जाति खत्री लिखवाएंगे। इसके लिए राष्ट्रीय जनगणना का अभियान चलाएंगे।
(Udaipur Kiran) / राजेश्वर
