Haryana

हिसार : हरियाणा सरकार प्रदेश में बाढ़ की रोकथाम करने में पूर्णता असफल : संपत

फसलों का निरीक्षण करते सैलजा,  संपत सिंह व अन्य नेता।

हिसार, 6 सितंबर (Udaipur Kiran) । कांग्रेस नेता एवं पूर्व

मंत्री संपत सिंह ने कहा है कि हरियाणा सरकार प्रदेश में बाढ़ की रोकथाम करने में

पूर्णता असफल हुई। प्रदेश की लाखों एकड़ फसलें व बहुत बड़ी आबादी आज पानी में डूबी हुई

है। प्रदेश में थोड़ी भी बरसात ओर हो जाती है तो बाढ़ आ सकती है।

संपत सिंह शनिवार काे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महामंत्री

व सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा के साथ कैमरी, गंगवा, रामगढ़ बस्ती व आर्य नगर में खेतों

मे जलभराब व बहुत सी जगह पानी में डूबी हुई आबादी के क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे

थे। इन गांवों में और साथ लगते टोकस-पातन, हिंदवान, शाहपुर, मात्रश्याम में भी खेतों

और आबादी के बहुत बड़े हिस्से में पानी भरा हुआ है। लोगों से बातचीत से पता लगा की सरकार

की तरफ से उनकी मदद के लिए कोई प्रबंध नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरंत

आबादी व फसलों से पानी की निकासी के लिए प्रबंध किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा

सरकार ने इस वर्ष बाढ़ की रोकथाम के लिए 715 करोड़ रूप्ये फल्ड कंट्रोल बोर्ड में स्वीकृत

किए थे।

इस पैसे का इस्तेमाल नदी, नहरों व ड्रेनों की मिट्टी की गाद व सफाई

और तटबंधों को मजबूत करने के लिए व आवश्यक नदियों में जल की गति कम करने के लिए स्टड

आदि बनाये जाने थे परंतु समय रहते इन सभी कार्यो की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने

कहा कि पहाड़ों व मैदानों पर जहां अत्याधिक बरसात व भुस्खलन होना बाढ़ का मुख्य कारण

है वहीं सरकार हर वर्ष जो बाढ़ रोकथाम के लिए काम करती हैं वहां बिल्कुल असफल हुई नजर

आती है। चिंता का विषय है कि 715 करोड़ रूप्ये कहां मिट्टी और पानी में मिलाये हैं।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top