Haryana

हिसार : बाह्य कर्मकांड से वास्तविक सुख की प्राप्त नहीं होगी : डॉ. वेदपाल

वेद प्रचार एवं श्रावणी उपाक्रम में भजन प्रस्तुत करते बच्चे।

आर्य समाज नागोरी गेट के श्रावणी उपाकर्म का यज्ञ के साथ शुभारंभसंगीतमय भजनों से दिया उपस्थित श्रोताओं को भजनोपदेशकहिसार, 11 अगस्त (Udaipur Kiran) । आर्य समाज लाला लाजपतराय चौक नागोरी गेट का वेद प्रचार श्रावणी पर्व साेमवार सुबह यज्ञ से प्रारंभ हुआ। यज्ञ के यज्ञमान पद को सुरेंद्र बहल एवं सुनीता बहल, मांगेराम आर्य एवं कृष्ण, विकास कुमार आर्य सातरोड़ एवं कृष्ण व प्रीति आर्या ने सुशोभित किया। यज्ञ का संपादन कर्मवीर शास्त्री ने किया।

इस अवसर पर डॉ. वेदपाल आर्य ने सुख प्राप्ति के साधनों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी प्राणी दुख से बचना तथा सुख प्राप्त करना चाहते हैं। मनुष्य ही विचारपूर्वक प्रयत्न करके दुख से छूटकर सुख प्राप्त कर सकता है। कुछ मनुष्य तो आहुति देकर, हवन करके, दीप प्रज्जवलित करने मात्र से सुख प्राप्त करना चाहते हैं। इसके लिए वह विविध प्रकार के यज्ञ करते हैं। अपनी उत्तम सामग्री अग्नि अथवा अपने उपास्य को समर्पित कर देते हैं। जब तक व्यक्ति अपने जीवन में परिवर्तन न करके केवल बाह्य कर्मकांड तक सीमित रहते हैं उन्हें वास्तविक सुख की प्राप्त नहीं होगी। इसके लिए आचरण की पवित्रता अनिवार्य है। इस अवसर पर पंडित कुलदीप ने अपने संगीतमय उपदेश से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।इस अवसर पर प्रधान देवेंद्र सिंह सैनी, मंत्री नरेंद्र पाल मिगलानी, बलराज सिंह मलिक कोषाध्यक्ष, दलबीर आर्य व सुभाष उप प्रधान, सत्यप्रकाश गोयल एवं सुशील लीखा संरक्षक, नंद लाल चोपड़ा, मुकेश सैनी, कुलदीप ग्रोवर, एडवोकेट जयवीर सोनी, ईश आर्य, महावीर पूर्व तहसीलदार, राजबाला सैनी, कविता सैनी, सुमन गर्ग व सीमा काठपाल आदि उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top