Haryana

हिसार : हर व्यक्ति को कम से कम एक खेल में अवश्य भाग लेना चाहिए : बिश्नोई

खेल प्रतियोगिताओं मे खिलाड़ियों विजेताओं को सम्मानित करते कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई।
खेल प्रतियोगिताओं में विजेता वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करते कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हुई खेल प्रतियोगिताएंहिसार, 29 अगस्त (Udaipur Kiran) । गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने कहा है कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक खेल अवश्य खेलना चाहिए। खेलों में नियमित रूप से भाग लेने से शरीर को निरोग रखा जा सकता है। विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए देशवासियों का शरीर व मन स्वस्थ होना आवश्यक है।प्रो. नरसीराम बिश्नोई शुक्रवार काे राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर विश्वविद्यालय के खेल निदेशालय के सौजन्य से आयोजित खेल प्रतियोगिताआंे के आयोजन में बतौर मुख्यातिथि अपने विचार रख रहे थे। महाराणा प्रताप खेल स्टेडियम में हुए इस आयोजन में कुलसचिव डा. विजय कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने कहा कि वर्तमान समय की जीवन शैली के कारण स्वास्थ्य संबंधित चुनौतियां बढ़ गई हैं। ऐसे में शारीरिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक हो गई हैं। खेल युवाओं के लिए जहां स्वास्थ्य के साथ-साथ चमकदार भविष्य का माध्यम भी हैं, वहीं सबके लिए खुद को फिट की सबसे बेहतर क्रिया भी है। उन्होंने उपस्थित जनों को खेलों में भाग लेने की शपथ भी दिलवाई।कुलसचिव डा. विजय कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस जहां हमें हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान की याद दिलाता है, वहीं खेलों की प्रति जागरूकता का संदेश भी देता है। इस अवसर पर खेल अधिष्ठाता प्रो. आशीष अग्रवाल, खेल निदेशक डॉ. शशिभूषण लूथरा, सहनिदेशक मृणालिनी नेहरा, उपनिदेशक गंगादत्त यादव, कोच ओपी भादू, मनजीत सिंह, विकास, संदीप, सुरेश व बिमला देवी आदि भी उपस्थित रहे।ये रहे विजेताखेल अधिष्ठाता प्रो. आशीष अग्रवाल ने बताया कि मिनी मैराथन प्रतियोगिता के लड़के वर्ग में अनिश कुमार ने पहला, आशीष ने दूसरा तथा हिमांशु ने तीसरा तथा कमलदीप नैन ने चौथा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में रिशिका पहले, दीक्षा दूसरे, मुस्कान तीसरे तथा विधि चौथे स्थान पर रही। सक रेस में लड़कियों के वर्ग में मानसी ने पहला, मोनिका ने दूसरा तथा वैष्णवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के वर्ग में संदीप पहले, नवीन दूसरे तथा सौरभ तीसरे स्थान पर रहे। लेमन रेस में जैसमीन पहले, दीपाली दूसरे तथा काजल तीसरे स्थान पर रही। वरिष्ठ नागरिक एक किलोमीटर दौड़ में राजपाल धनखड़ ने पहला, राजेंद्र सिंह ने दूसरा तथा हरपाल सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फुटबॉल प्रतियोगिता में बी टीम ने ए टीम को चार-दो से हराया।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top