Haryana

हिसार : दादा बाढ़देव जी ने समाज को सत्य, अनुशासन व भाईचारे का मूल मंत्र बनाने की प्रेरणा दी : नायब सैनी

दादा बाढ़ देव जी पूनिया जन्मोत्सव एवं मुख्यमंत्री सम्मान समारोह का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
दादा बाढ़ देव जी पूनिया जन्मोत्सव एवं मुख्यमंत्री सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित जन को सम्बोधित करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।

पूनिया खाप ने सदैव देश, समाज और जनहित को सर्वोपरि स्थान दिया : नायब सैनीखरक पूनिया में दादा बाढ़देव जी जन्मोत्सव एवं मुख्यमंत्री सम्मान समारोह आयोजित मुख्यमंत्री ने शिक्षा एवं सामुदायिक सुविधाओं के विस्तार की घोषणा कीहिसार, 15 नवंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि दादा बाढ़देव जी का जीवन हमें यह संदेश देता है कि जब समाज संगठित और अनुशासित होता है तो हर समस्या का समाधान आसान हो जाता है। उन्होंने समाज को सदैव सत्य, अनुशासन और भाईचारे को जीवन का मूल मंत्र बनाने की प्रेरणा दी। दादा बाढ़देव जी ने यह भी विश्वास दिलाया कि समाज की भलाई के लिए खड़ी खाप कभी कमजोर नहीं पड़ती। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूनिया खाप ने सदैव देश, समाज और जनहित को सर्वोपरि स्थान दिया है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ज़िले के गांव खरक पूनिया में अखिल हरियाणा सर्वजातीय पूनिया समाज की ओर से दादा बाढ़देव जी पूनिया के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि खरक पूनिया गांव के वर्तमान स्कूल को मॉडल संस्कृति स्कूल के रूप में अपग्रेड किया जाएगा ताकि गांव के ही स्कूल में बच्चों को उच्च कोटि की शिक्षा उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने खरक पूनिया में एक सामुदायिक केंद्र का निर्माण करवाने के साथ-साथ यहां पर एक पुस्तकालय खोलने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार दादा बाढ़देव जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर निरंतर अग्रसर है। उन्होंने पूनिया खाप से आग्रह किया कि वह युवा पीढ़ी को सही दिशा में प्रेरित करें, जिससे युवा नशे से दूर रहें और आने वाली पीढ़ियां सशक्त एवं सक्षम बन सकें। मुख्यमंत्री ने यह भी अपील की कि सभी लोग युवाओं को शिक्षा, खेल और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करें।पूनिया समाज ने अनेक वीर योद्धा दिए : महिपाल ढांडा

अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि दादा बाढ़ देव पूनिया के जन्मोत्सव पर आयोजित सम्मान समारोह में आकर खुशी एवं आनंद की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि पुनिया समाज ने अनेक वीर योद्धा दिए हैं, जिनकी कहानियां आज भी सुनाई जाती हैं। हरियाणा प्रदेश की जड़ों को मजबूत करने में पूनिया खाप का अच्छा खासा योगदान रहा है। इस समाज के लोगों ने देश के लिए अनेक कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के शिक्षा के क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन किया है। सरकारी स्कूलों के परीक्षा परिणाम इस बात पर मोहर लगाते हैं।सुरेन्द्र पूनिया ने किया आए अतिथियों का स्वागत

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम के आयोजक सुरेंद्र पूनिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा अन्य सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश को जनता की सेवा करने वाला मुख्यमंत्री मिला है। उनके नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए कार्य हो रहे हैं। उन्होंने गांव खरक पूनिया में सामुदायिक केंद्र भवन तथा आधुनिक पुस्तकालय की मांग रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने इन सभी मांगों को पूरा करवाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए गांव के सरकारी स्कूल को राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय के रूप में स्थापित करने की घोषणा भी की।समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जीवन चरित्र पर प्रोफेसर सुरेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक द बोल्ड वॉयसेस तथा महिपाल आर्य द्वारा लिखित पुस्तक आर्याव्रत के महानायक का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, रणबीर गंगवा, महिपाल ढांडा, भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, विधायक रणधीर पनिहार, हांसी विधायक विनोद भयाणा, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री अनूप धानक, पूर्व राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, हिसार भाजपा जिलाध्यक्ष आशा खेदड़, हांसी जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, जिला परिषद के चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा, मेयर प्रवीण पोपली सहित अनेक गणमान्य नागरिक तथा भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर