Haryana

हिसार के पर्वतारोही नरेंद्र कुमार फिट इंडिया मिशन को करेंगे प्रोत्साहित

फिट इंडिया मूवमेंट के ब्रांड एम्बेसडर बने नरेन्द्र।

पर्वतारोही नरेंद्र कुमार बना ‘फिट इंडिया एंबेसडर’हिसार, 4 अगस्त (Udaipur Kiran) । युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार ने जिले के मिंगनीखेड़ा गांव निवासी प्रसिद्ध पर्वतारोही नरेंद्र कुमार को ‘फिट इंडिया एंबेसडर’ के रूप में नियुक्त किया है। यह सम्मान नागरिकों के बीच स्वास्थ्य और फिटनेस के महत्व को बढ़ावा देने में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया गया है। मंत्रालय के बयान में कहा गया कि नरेंद्र कुमार की गतिविधियां और प्रयास भारत के नागरिकों को स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के लिए प्रेरित करेंगे। उनका कार्य फिट इंडिया मिशन के तहत स्वास्थ्य और खेल को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। इस समारोह में युवाओं और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि फिट इंडिया मिशन का प्राथमिक उद्देश्य हमारे नागरिकों को सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार जैसे युवा एंबेसडर हमारे मिशन की योजना और विचारधारा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।इस नियुक्ति को देशभर में फिटनेस और स्वास्थ्य संस्कृति को मज़बूत करने का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नरेंद्र कुमार ने ‘फिट इंडिया एंबेसडर’ के रूप में अपनी नियुक्ति पर गर्व व्यक्त करते हुए साेमवार काे कहा कि कि वे फिट इंडिया मिशन के लिए काम करते हुए अत्यंत गर्व महसूस कर रहे हैं। वे हर संभव प्रयास करेंगे कि फिट इंडिया मिशन को आगे बढ़ाने के लिए देशभर में विभिन्न कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए, जिससे नागरिकों को शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके। वह फिट इंडिया मिशन के तहत अधिक से अधिक लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।पर्वतारोही, नरेंद्र कुमार ने हाल ही में दुनिया की सबसे दुर्गम और यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस को फतेह किया है, देश के लिए गर्व का विषय हैं। वे पहले हरियाणवी पर्वतारोही हैं जिन्होंने माउंट अन्नपूर्णा (ऊंचाई 8091 मीटर) पर तिरंगा फहराया, उन्होंने 2022 में माउंट ल्होत्से (8516) जो विश्व की चौथा उंचा पर्वत है उसको फतेह किया और उन्होंने पर्वतारोहण में कई राष्ट्रीय एवं विश्व स्तरीय उपलब्धियां भी हासिल की हैं। नरेंद्र ने माउंट किलिमंजारो पर 5 दिन में दो बार चढ़ाई करके विश्व रिकॉर्ड बनाया है और 15 अगस्त 2021 को माउंट युनम पर 151 फीट लंबा और 9 फीट चौड़ा भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वे बच्चों को माउंटेनियरिंग और एडवेंचर के प्रति प्रेरित करते हैं और उन्हें केरियर बनाने के लिए भी प्रोत्साहित करते हैं।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top