Haryana

हिसार : मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सदन में की जनहितैषी घोषणाएं : डॉ. आशा खेदड़

भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़।

हिसार, 28 अगस्त (Udaipur Kiran) । भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने विधानसभा सत्र के दौरान सदन में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को जन हितैषी बताया है। उन्होंने कहा कि सदन में मुख्यमंत्री ने हर वर्ग को राहत देने वाली घोषणाएं करके जन हितैषी होने का प्रमाण दिया है।डॉ. आशा खेदड़ ने गुरुवार काे कहा कि विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हर वर्ग को राहत देने वाली घोषणाएं की हैं। खासकर प्रधानमंत्री आवास योजना की तरह मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना और 100 गज तक के रिहायशी प्लॉट पर स्टांप ड्यूटी खत्म करना प्रमुख है। स्टांप ड्यूटी खत्म किए जाने का फैसला जन हितैषी, खासकर गरीब जरूरतमंदों के हित में बड़ा फैसला है। इससे न केवल उन्हें आर्थिक लाभ होगा, बल्कि स्टांप ड्यूटी के अभाव में उनकी रजिस्ट्री भी नहीं रूकेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना का विस्तार करके इसका लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचाने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही है, ताकि हर जरूरतमंद को छत मिल सके।डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि विधानसभा सत्र हो या अन्य कोई कार्यक्रम, हरियाणा सरकार हमेशा जरूरमंदों के हितों को सुरक्षित करके आगे बढ़ती है। प्रदेश का हर वर्ग सरकार की कार्य प्रणाली से खुश है और इसका प्रमाण प्रदेश की जनता ने कुछ समय पहले हुए चुनाव में तीसरी बार सरकार बना कर दे दिया है। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा, सोशल मीडिया प्रमुख अमर पातड़ एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सदन में की गई घोषणाओं का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सदैव जन हितों को प्राथमिकता दी है और अंत्योदय के तहत काम करना सरकार की प्राथमिकता है।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top