
जिला व मंडल पदाधिकारियों के साथ जिला कार्यकारिणी सदस्य भी बनाएहिसार, 11 अगस्त (Udaipur Kiran) । भाजपा वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद जिला सोशल मीडिया विभाग में नियुक्तियां की गई है। जिला सोशल मीडिया प्रमुख अमर पातड़ ने प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली, सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक अरूण यादव व जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ से विचार-विमर्श के बाद ये नियुक्तियां की है। जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा ने साेमवार काे बताया कि सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार का अभिन्न अंग है। इसी के महत्व को समझते हुुए सोशल मीडिया टीम का विस्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि विक्रम कासनिया व विजय खटक को जिला सह प्रमुख बनाया गया है। इसी तरह श्याम जांगड़ा को वट्सअप प्रमुख, मनोज केसरी को एक्स (ट्विटर), वीरेन्द्र लितानी को फेसबुक प्रमुख, राधा बंसल को इंस्टाग्राम प्रमुख, रोहित सैनी को यू-ट्यूब प्रमुख बनाया गया है। इसी तरह विधानसभा प्रमुखों में अनूप खिलेरी को आदमपुर, संजय नैन को उकलाना, कैप्टन नरेन्द्र शर्मा को हिसार व सन्नी वाल्मीकि को नलवा विधानभा की जिम्मेवारी दी गई है। मीडिया प्रमुख ने बताया कि जिले के विभिन्न विधानसभा हलकों में मंडलों के प्रमुखों की नियुक्तियां भी की दी गई है। इसके तहत आदमपुर विधानसभा में नवीन मोंगा को आदमपुर मंडल, महेन्द्र डाबला को काजलां मंडल, दर्शन धायल को बालसमंद मंडल बनाया गया है। उकलाना विधानसभा में रजत वर्मा को उकलाना, सुमेर सिंह को अग्रोहा, सुखबीर भाटीवाल को मां बनभौरी मंडल, हरदीप चौहान को पाबड़ा मंडल प्रमुख बनाया गया है। हिसार विधानसभा में उमेश मारवाड़ी को सिटी मंडल, मनोज मदान को सब्जी मंडी मंडल, नवीन कुमार को अर्बन मंडल की जिम्मेवारी सौंपी गई है। नलवा विधानसभा क्षेत्र में सुरेन्द्र वर्मा को आर्यनगर मंडल, माधव मलिक को आजाद नगर मंडल व विकास जांगड़ा को स्याहड़वा मंडल प्रमुख नियुक्त किया गया है। इसी तरह जिला कार्यकारिणी सदस्यों में जोगिन्द्र पातड़, सुमित गुज्जर, जयनारायण, पूनम शर्मा, सुशील टोकस, सुनील रोहिल्ला, होशियार सिंह, दशरथ बिश्नोई, सुमित शर्मा, आबूधाबी, दीपक शर्मा, सुरेन्द्र, सुरेन्द्र सैनीवाल व प्रेम गैबीपुर को शामिल किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, प्रदेश संयोजक अरूण यादव, जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है, वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे।
(Udaipur Kiran) / राजेश्वर
