
हिसार, 24 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी ने गांव डोभी के सरपंच आज़ाद
सिंह हिन्दुस्तानी को पुन: भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। हिन्दुस्तानी ने उन्हें फिर से यह पद प्रदान किए जाने पर खुशी व्यक्त करते
हुए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्य का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए
सम्मान और सेवा का एक अनमोल अवसर है। वह पार्टी नेतृत्व को आश्वस्त करते हैं इस दायित्व
को पहले से भी अधिक ऊर्जा एवं परिश्रम के साथ पूर्ण निष्ठा, उत्साह और मेहनत के साथ निभाएंगे।
आजाद हिन्दुस्तानी ने शुक्रवार काे उन्हें पुन: युवा मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल
बडोली, प्रदेश संगठन मंत्री फनींद्र नाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री कृष्ण बेदी, प्रदेश
महामंत्री सुरेंद्र सिंह पूनिया, युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी भव्य बिश्नोई, हरियाणा
युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, जिला युवा
अध्यक्ष हर्ष बामल व जिला युवा मोर्चा महामंत्री विरेंद्र मेहता सहित पार्टी के सभी
वरिष्ठ नेताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
(Udaipur Kiran) / राजेश्वर