HimachalPradesh

एशियन पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी हिमाचल की बेटी साक्षी

साक्षी ठाकुर।

मंडी, 15 सितंबर (Udaipur Kiran) । पेंचक सिलाट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह आज़ाद ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला कि खिलाड़ी साक्षी ठाकुर एशियन पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। साक्षी ने 2 अगस्त से 4 अगस्त तक इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन द्वारा लद्दाख में आयोजित फेडरेशन कप प्रतियोगिता मे भाग लिया था। इस प्रतियोगिता मे एशियन पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के लिए जूनियर वर्ग कि भारतीय टीम का चयन भी किया गया था। हिमाचल प्रदेश के लिए यह गौरव का विषय है कि भारत सरकार और भारतीय खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट में हिमाचल प्रदेश कि बेटी एशियन पेंचक सिलाट प्रतियोगिता मे भारत का प्रतिनिधित्व करेगी ।

साक्षी ठाकुर ने इस फेडरेशन कप मे जूनियर वर्ग 55-59 किलोग्राम भार वर्ग मे सिल्वर मैडल जीता। इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन द्वारा तीसरी जूनियर एशियन पेंचक सिलाट प्रतियोगिता का आयोजन 25 सितंबर से 30 सितंबर तक श्रीनगर कश्मीर मे किया जा रहा है।

बिलासपुर जिला पेंचक सिलाट एसोसिएशन के महासचिव एवं कोच बृज लाल चौहान के सानिध्य मे साक्षी ठाकुर लगभग 4 वर्षो से पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। पिछले कई राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिताओं मे ब्रोज सिल्वर और गोल्ड मैडल हिमाचल प्रदेश के लिए जीते है। प्रदेश पेंचक सिलाट एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह आज़ाद ने साक्षी ठाकुर के एशियन प्रतियोगिता मे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। पेंचक सिलाट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन एचडी पंचानी, अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह आज़ाद, उपाध्यक्ष बृज लाल चौहान मंडी, सुरेंद्र कुमार, महासचिव मोहम्मद जावेद, कोषाध्यक्ष बनिता कुमारी, कार्यकारिणी सदस्यो नरेंद्र कुमार, रोहन और देवग्या अवस्थी ने साक्षी ठाकुर और कोच बृज लाल चौहान को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Most Popular

To Top