HimachalPradesh

हिमाचल निर्माता डॉ. वाई.एस. परमार काे जयंती पर किया याद, नाहन में कार्यक्रम आयोजित

हिमाचल निर्माता डॉ वाईएस परमार की जयंती,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

नाहन, 04 अगस्त (Udaipur Kiran) । हिमाचल प्रदेश के निर्माता कहे जाने वाले डॉ. यशवंत सिंह परमार की जयंती के अवसर पर साेमवार काे उनके गृह जिला सिरमौर में श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय नाहन सहित विभिन्न स्थानों पर डॉ. परमार को स्मरण किया गया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

नाहन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने माल रोड स्थित डॉ. वाई.एस. परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर डॉ. बिंदल ने कहा कि हिमाचल के निर्माण में डॉ. वाई.एस. परमार का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने न केवल राज्य की नींव रखी बल्कि इसे एक विकसित पहाड़ी राज्य के रूप में स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त किया। डॉ. बिंदल ने कहा कि डॉ. परमार ने पहाड़ी भाषा, संस्कृति और शैली को संरक्षित रखने के लिए सदैव प्रयास किए और सड़कों के माध्यम से विकास को राज्य की किस्मत से जोड़ा।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. परमार द्वारा दिखाया गया मार्ग आज भी सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है और आने वाले वर्षों तक अनुकरणीय बना रहेगा।

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Most Popular

To Top