
रांची, 19 सितंबर (Udaipur Kiran) । भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को झारखंड उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है। उच्च न्यायालय ने उनके विरुद्ध दुमका जिले के नगर थाना में वर्ष 2020 में दर्ज प्राथमिकी को शुक्रवार को रद्द कर दिया है।
इस प्राथमिकी में उनके खिलाफ सरकार गिराने का बयान देने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद उन पर देशद्रोह सहित अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
इस संबंध में दुमका के नगर थाना में कांग्रेस के तत्कालीन दुमका जिला अध्यक्ष की ओर से कांड संख्या 298 दर्ज कराया गया था। इसके विरुद्ध सांसद दीपक प्रकाश ने उच्च न्यायालय में क्वैशिंग याचिका दाखिल की थी।
उनकी याचिका पर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट में सुनवाई हुई। दीपक प्रकाश की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा और सागर कुमार ने पक्ष रखा।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
