
जयपुर, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) ।
राज्य सरकार द्वारा जारी शहरी सेवा शिविर में आमजन अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए लगातार आ रहे है। मंगलवार को हेरिटेज निगम की ओर से वार्ड 50 से 54 के निवासियों के लिए महिमा पार्क, विवेक विहार मेट्रो स्टेशन के पास में कैंप लगाया गया, जिसमें 1650 से अधिक लोगों ने अपनी समस्याओं का निस्तारण कराया। सिविल लाइन जोन उपायुक्त सुनील कुमार बैरवा ने बताया कि कैंप में आमजन ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई, जिसमें अधिकतर समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही कराया गया। ज्यादातर शिकायत सीवर, सड़क, पेचवर्क, जन्म – मृत्यु प्रमाण पत्र, फायर एनओसी, विवाह प्रमाण पत्र के आए थे। वहीं अन्य विभागों में पानी, बिजली, जेडीए, चिकित्सा, रसद विभाग के अधिकारियों ने भी जन समस्याओं का निस्तारण किया। 15 अक्टूबर को वार्ड 21 और 25 का कैंप प्रतापेश्वर मंदिर, प्रताप नगर में लगाया जाएगा।
—————
(Udaipur Kiran) / राजेश
