RAJASTHAN

हेरिटेज निगम ने सिविल लाइन के कैंप में 2500 से अधिक लोगों की समस्याओं का किया समाधान

शिविर

जयपुर, 25 सितंबर (Udaipur Kiran News) । हेरिटेज निगम के सिविल लाइन जोन के वार्ड 31 से 33 तक का कैंप गुरुवार को जोन कार्यालय के सामने पार्क में लगाया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने लाभार्थियों से संवाद किया और हाथों-हाथ निस्तारण भी किए। शुक्रवार को वार्ड नंबर 3 और 4 में तेजाजी का मंदिर, जाजोलाई की तलाई में कैंप लगाया जाएगा।

मंत्री जोगाराम पटेल ने आमजन को संबोधित कर कहा कि शहरी सेवा शिविर का मुख्य लक्ष्य है कि आम आदमी की जरूरत के कार्य समय पर पूरे हों। इसलिए ये कैंप आमजन के बीच कैंप में लगाए गए है। शिविर में पट्टा संबंधी कार्य, फायर एनओसी, स्ट्रीट वेंडर रजिस्ट्रेशन, राशन कार्ड चालू कराना, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे काम आम आदमी के जीवन से जुड़े है। निगम प्रशासन द्वारा जो कैंप में काम किया का रहा है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान विधायक गोपाल शर्मा, महापौर कुसुम यादव, जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी, हेरिटेज निगम अतिरिक्त आयुक्त सुरेंद्र यादव भी मौजूद रहे। जोन उपायुक्त सुनील कुमार बैरवा ने बताया कि कैंप में 2500 से अधिक लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराया गया। जिनमें एक पट्टा नाम ट्रांसफर, तीन फायर एनओसी, सीएम स्वनिधि योजना में एक लाभार्थी को 15 हजार रुपये का चेक हाथों हाथ दिया गया। वहीं 50 लोगों के जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र हाथों हाथ बनवाए गए। इसके अलावा सीवर समस्या, पेचवर्क, बिजली, पानी, जनाधार, चिकित्सा संबंधी सेवाओं में आमजन को लाभ दिया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Most Popular

To Top