Uttar Pradesh

स्वस्थ मन, स्वस्थ तन और स्वस्थ जीवन के लिए अपनाएं योग — ब्रजेश पाठक

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में योगाभ्यास कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (फोटो)

लखनऊ, 20 जून (Udaipur Kiran) । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के एक दिन पूर्व में लखनऊ के केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में योगाभ्यास कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वस्थ मन, स्वस्थ तन और स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनाएं। योग करते रहने वाले स्फूर्ति से भरे रहते हैं। विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं से आग्रह है, वे योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की विश्वविद्यालय प्रबंधन एवं विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि भारत ने योग विधा का नेतृत्व किया है। भारत ने योग को विश्व स्तर पर पहुंचाया है। भारत के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया योग कर रही है। योग कर के निरोग हो रही है। भारत के मूल में योग है और हर भारतीय को सम्पूर्ण योग का अध्ययन कर उसे करना ही चाहिए।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने श्रीजगन्नाथ पंचाग का लोकार्पण भी किया। योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से निदेशक प्रोफेसर सर्व नारायण, प्रोफेसर मदन मोहन झा, प्रोफेसर पी.वी.बी. सुब्रमण्यम, प्रोफेसर मदन मोहन पाठक, प्रोफेसर भारत भूषण त्रिपाठी, प्रोफेसर श्रीदेवी प्रसाद द्विवेदी, प्रोफेसर अवनीश अग्रवाल एवं विभिन्न प्रांतो के विभिन्न परिसरों से पधारे सम्मानित आचार्यगण और बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Most Popular

To Top