Jharkhand

स्वास्थ्य मंत्री का कांग्रेस भवन में जनता दरबार 17 को

इरफान अंसारी की फाइल फोटो

रांची, 16 जून (Udaipur Kiran) । स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी मंगलवार को रांची के श्रद्धानंद रोड स्थित कांग्रेस भवन में जनता दरबार दरबार लगाएंगे।

जनता दरबार में मंत्री आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

यह जानकारी पार्टी के प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सोनाल शांति ने सोमवार को दी।

उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर जन समस्याओं को प्रमुखता से दूर करने की दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में जनता दरबार का आयोजन प्रत्येक मंत्री कांग्रेस मुख्यालय में किया जा रहा है।

उन्‍होंने कहा कि पूर्व में कांग्रेस कोटे के चारों मंत्रियों ने जनता दरबार का आयोजन किया था। इसमें जनता की कई समस्याओं का समाधान त्वरित गति से हुआ था।

विधानसभा में बजट सत्र चलने और उसके बाद पहलगाम की घटना के कारण जनता दरबार का आयोजन रुका हुआ था, लेकिन अब पुनः इसका आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने पांच जून को जनता दरबार का आयोजन किया था। सोनाल ने कहा कि कांग्रेस कि यह पहल आम लोगों को प्रशासनिक परेशानियों से बचाने के लिए है जहां जनता को छोटे-मोटे कार्यों के लिए भी लगातार सरकारी कार्यालय का चक्कर काटना पड़ता है। उन्होंने बताया कि आनेवाले दिनों में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह जनता दरबार का आयोजन करेंगी।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top