Uttrakhand

पंचायत चुनावों में सभी संस्थाओं पर कब्जा किया: हरीश रावत

कांग्रेस नेता हरीश रावत पत्रकारों से बातचीत करते ।

देहरादून, 16 अगस्त (Udaipur Kiran) । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पंचायत चुनावों में सभी संस्थाओं पर कब्जा करने आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ सिंतबर से वह स्वयं न्याय यात्रा निकालेंगे और कांग्रेस भी बड़ा प्रदर्शन कर निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।

शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हरीश रावत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान पंचायत चुनाव में गड़बड़ी को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला। इस दौरान हरीश रावत ने उत्तराखंड का प्रसिद्ध लोकपर्व घी संक्रांति की बधाई दी।

हरीश रावत ने कहा कि सत्ताधारी दल की ओर से बाहुबल और धनबल से चुनाव जीतने का पूरा प्रयास किया गया। भाजपा सभी गतिमान संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है। पंचायत चुनाव में प्रारंभ से ही आरक्षण की खामियां सुनियोजित तरीके से देखने को मिली। कांग्रेस की ओर से चुनाव में गड़बड़ी को लेकर चिंता जाहिर की गई थी। चार जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण में भी गड़बड़ी कर लाभ उठाने की कोशिश की गई। चुनाव के दौरान पूरी तरह से पंचायती राज व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई गई। पंचायत चुनाव में हर हथकंडे अपनाए गए। कई उम्मीदवारों का एक नहीं तीन-तीन स्थानों पर वोटर सूची में नाम दर्ज है। बावजूद उनके नामांकन को सही माना गया। यह पूरी तरह से एक्ट के खिलाफ है और विधानमंडल का अपमान है।

उन्होंने कहा कि पहले बिहार और उत्तरप्रदेश में चुनाव के दौरान गोलियां चलती थी अब तो उत्तराखंड में ऐसी घटनाएं हो रही है। यह बहुत ही चिंताजनक है। पहले मुख्यमंत्री के लिए धाकड़ सुनते थें अब तो राज्य की पुलिस भी धाकड़ हो गई है। पुलिस-प्रशासन सत्तारूढ़ दल के लिए वोट जुटाने का काम किया।

हरीश रावत ने कहा कि जनता का भाजपा से अब मोहभंग हो रहा है। भाजपा के मंत्री, विधायक के रिश्तेदार को चुनाव में हार मिली है। नैनीताल की घटना राज्य को शर्मशार कर दिया। नेता प्रतिपक्ष और उम्मीदवार से धक्का-मुक्की की घटनाएं बहुत ही चिंताजनक है। आईपीएस ऐसोसिएशन को नैनीताल एसएसपी को इस तरह के कार्य के लिए सख्त संदेश देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को नष्ट किया गया। कांग्रेस हर स्तर पर इसका विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि फिर से न्याय यात्रा शुरू करेंगे और इसे निजी एजेंडा में शामिल करूंगा। राज्य की जनता को भाजपा के ​गलत ​नीतियों को लेकर जागरण करेंगे।

हरीश रावत ने महेंद्र भट्ट की ओर से गोली चलाने की बात पर कहा कि उन्हें 24 घंटे बाद एआई की याद आई। धन्य हैं भट्ट जी। अब इससे ज्यादा और क्या शर्म हो सकती है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में स्थाई राजधानी के बयान पर कायम है।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, गरीमा मेहरा दसौनी, प्रतीता सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।———————

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Most Popular

To Top