West Bengal

हरिदेवपुर सामूहिक दुष्कर्म कांड: मुख्य आरोपित गिरफ्तार

देवांशु

कोलकाता, 19 सितंबर (Udaipur Kiran News) । कोलकाता पुलिस ने हरिदेवपुर सामूहिक दुष्कर्म कांड के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए व्यक्ति का नाम देवांशु विश्वास है। गुरुवार रात देशप्रिय पार्क इलाके से उसे पुलिस ने धर दबोचा।

इससे पहले इस मामले में एक अन्य आरोपित चंदन मल्लिक को हरिदेवपुर थाने की पुलिस ने बर्दवान स्टेशन से गिरफ्तार किया था। हालांकि, पुलिस मुख्य आरोपित देवांशु की तलाश में लगातार जुटी थी।

गुरुवार रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर देवांशु विश्वास को मौके पर ही पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Most Popular

To Top