Haryana

हांसी विधायक भ्याना के भाई व एक अन्य पर दुष्कर्म का केस दर्ज

वर्ष 2019 के चुनाव का बताया मामला, मिठाई के बहाने बुलाया महिला को

हिसार, 20 जून (Udaipur Kiran) । जिले के हांसी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विनोद

भ्याना के भाई महेन्द्र भयाना सहित दो पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। मामले में

दूसरे आरोपी भाजपा नेता जगदीश भाटिया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि दोनों ने

उसे मिठाई लेने के बहाने अपनी दुकान पर बुलाया और दुष्कर्म किया। दोनों पर धमकी देने

का आरोप है।

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने महेन्द्र भ्याना व जगदीश भाटिया के खिलाफ

केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी करवाया गया है। उधर, विधायक ने

इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। कहना है कि उसके परिवार को बदनाम करने की साजिश की

जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि यह घटना 2019 के चुनाव से पहले की है। विधायक

विनोद भयाना के भाटिया कुटिया के पास कार्यक्रम चल रहे थे। बीजेपी कार्यकर्ता जगदीश

भाटिया ने मिठाई लेने के बहाने उसे अपनी दुकान पर बुलाया। दुकान के अंदर विधायक का

भाई महेंद्र भयाना पहले से मौजूद था। पीड़िता का आरोप है कि दोनों ने उसके साथ जबरन

शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने शिकायत में कहा है कि जब उसने विरोध किया तो उसे राजनीतिक

दबाव में शिकायत वापस लेने की धमकी दी गई। कई राजनीतिक रसूखदार लोगों ने उसे चुप रहने

और केस वापस लेने के लिए कहा। यहां तक की जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पुलिस का कहना है कि केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सभी पहलुओं

की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। पीड़िता ने सुरक्षा की मांग भी की है। इस हाई-प्रोफाइल

मामले के सामने आने के बाद हांसी की राजनीति में हलचल मच गई है। उधर, हांसी विधायक

विनोद भयाना ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि यह उन्हें और उनके

परिवार को बदनाम करने की साजिश है। पुलिस जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top