Uttar Pradesh

हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद ने महाराष्ट्र सरकार को दिया न्योता

हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद ने महाराष्ट्र सरकार को दिया न्योता

मुरादाबाद, 26 जुलाई (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) के अध्यक्ष डॉ. नीरज विनोद खन्ना और मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट एसोसिएशन के महासचिव व ईपीसीएच के मुख्य संयोजक अवधेश अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों से मुलाकात की।

डॉ. नीरज विनोद खन्ना व अवधेश अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों को अक्टूबर माह में आयोजित होने वाले निर्यात मेले में दिल्ली आने का न्योता दिया है। उन्हाेंने महाराष्ट्र में हस्तशिल्प निर्यात की स्थिति व बढ़ोतरी पर चर्चा की। इस दाैरान महाराष्ट्र सरकार के विकास आयुक्त (उद्योग) दीपेंद्र सिंह कुशवाहा से मुंबई स्थित मंत्रालय में भेंट के साथ सुझाव प्रस्तुत किए गए।

डॉ. नीरज खन्ना ने भारत के हस्तशिल्प निर्यात में महाराष्ट्र के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। ट्राइबल ज्वैलरी, वर्ली पेंटिंग, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स, बांस और नारियल के खोल से बनाए जाने वाले शिल्प, पॉटरी, अजंता पेंटिंग आदि जैसे शिल्प उत्पादों पर चर्चा की।

——————

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Most Popular

To Top