Madhya Pradesh

ग्वालियरः जंगल में फांसी की फंदे पर लटके मिले आर्मी जवान और उसकी पत्नी का शव

घटना स्थल पर मिले कार्ड

ग्वालियर, 25 जुलाई (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शुक्रवार शाम को कैंसर पहाड़िया स्थित चित्रकूट धाम सिद्धेश्वर मंदिर के पीछे जंगल में आर्मी जवान और उसकी पत्नी का शव एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके मिले। दोनों शव एक ही दुपट्‌टे से फांसी पर लटके हुए थे। मृतकों के आधार कार्ड से उनकी पहचान हो सकी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, मंदिर में रहने वाले लोगों ने पुलिस को जंगल में शव लटके होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की तलाशी ली। वहां कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जब पुलिस आधार कार्ड पर लिखे एड्रेस सुदामा पुरी गली नंबर-2 मुरार पहुंची तो पूरी तस्वीर साफ हो गई है। मृतक पति-पत्नी हैं। मृतक की पहचान ग्वालियर के रहने वाले मोनू शर्मा के रूप में हुई है। उसने दो साल पहले हरियाणा की रहने वाली युवती से लव मैरिज की थी। छह महीने से दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा था।

सीएसपी हिना खान ने बताया कि सूचना मिलने पर मैं झांसी रोड थाना पुलिस के बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची थीं। जहां दोनों दुपट्‌टे से बने फांसी के फंदे पर पेड़ से लटके हुए थे। जब पुलिस ने छानबीन की तो मृतकों के पास से दो आधार कार्ड, एटीएम कार्ड व आर्मी कैंटीन का कार्ड मिले हैं। सीएसपी हिना खान का कहना है कि आधार कार्ड पर मोनू शर्मा नाम लिखा था। उसकी उम्र भी 26 साल लिखी है, जबकि दूसरे आधार कार्ड पर आशारानी नाम लिखा है। जिसकी उम्र 25 साल है। यहां पीछे एड्रेस में केयर ऑफ में मोनू शर्मा लिखा है। आधार कार्ड पर लिखे एड्रेस पर पुलिस को मोनू की बुआ का लड़का सोनू शर्मा मिला है। उसने बताया है कि मोनू आर्मी जवान है। उसने दो साल पहले परिवार से लड़कर हरियाणा निवासी आशारानी से लव मैरिज की थी। छह महीने में ही दोनों में झगड़े होने लगे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top