-छह दिन बाद हुआ घटना का खुलासा, आरोपी काबू
-आरोपी की निशानदेही पर दफनाया गया शव पुलिस ने निकाला
गुरुग्राम 2 अगस्त (Udaipur Kiran) । यहां एक विवाहिता से दुष्कर्म और उसके पति की हत्या कर दी गई। हत्या करके उसके शव को आरोपियों ने दफना दिया। घटना के छह दिन बाद खुलासा हुआ। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शनिवार को बताया कि हत्या के मुख्य आरोपी को काबू कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर दफनाए गए शव को निकाला गया है।
बीती 28 जुलाई को उद्योग विहार में एक कंपनी में नौकरी करने वाली महिला ने उद्योग विहार थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी कि उसका पति 27 जुलाई से लापता है। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसके बाद महिला ने गत 31 जुलाई को पुलिस को एक और शिकायत देकर बताया कि रविन्द्र नाम का व्यक्ति जो उनके पड़ोस में ही (डूंडाहेड़ा) में किराए पर रहता है। उसने इसी साल मार्च महीने में उसके पति के कम्पनी में जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। आरोपी रविन्द्र ने महिला को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो इसकी वीडियो वायरल कर देगा और उसके पति को उठवा देगा। महिला ने संदेह जताया कि उसके पति विक्रम को रविन्द्र ने ही कंपनी से उठवाया है।
पुलिस ने दूसरा केस दर्ज कर गत एक अगस्त को गुरुग्राम से आरोपी रविन्द्र निवासी गांव हस्तिनापुर, जिला मेरठ (उत्तर प्रदेश) गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया। इस दौरान आरोपी रविंद्र ने बताया कि विक्रम का उसने 26 जुलाई को कंपनी से आते समय अपने तीन साथियों के साथ मिलकर गाड़ी में अपहरण कर लिया। उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद मोहम्मदपुर झाड़सा में शव को में दफना दिया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार के मुताबिकक, आरोपी की निशानदेही के बाद मृतक विक्रम के शव को ड्यूटी मजिस्ट्रेट व एसीपी उद्योग विहार के सामने निकाला गया। इसके बाद फिंगर प्रिंट, सीन ऑफ कक्राइम व अन्य टीमों ने जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, हत्या व सबूतों को खुर्द-बुर्द करने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
(Udaipur Kiran)
