Haryana

गुरुग्राम: खुद को बैंक कर्मचारी बताकर सेवानिवृत फौजी से ठगे 3.67 लाख

गुरुग्राम, 15 नवंबर (Udaipur Kiran) । यहां एक सेवानिवृत फौजी को एक व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और उसे 3.67 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में फर्रुखनगर के गांव जोनियावास निवासी राजेश सिंह ने बताया कि वह आर्मी और बैंक ऑफ इंडिया पटौदी शाखा से सेवानिवृत है। आर्मी और बैंक ऑफ इंडिया से मिल रही पेंशन के लिए उसे लाइफ सर्टिफिकेट लेना था। उसने फेसबुक पेज पर लाइफ सर्टिफिकेट बारे में लिखा था तो एक लिंक दिखाई दिया। जब उन्होंने उस पर क्लिक किया तो उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक ऑफ इंडिया का कर्मचारी बताते हुए लाइफ सर्टिफिकेट के बारे में जानकारी दी। राजेश सिंह ने कॉल पर बात करने वाले व्यक्ति को अपने बारे में सारी जानकारी बता दी। इसके बाद पीडि़त के बैंक ऑफ इंडिया के दो बैंक खातों से सात बारे में कुल 3,67,439 रुपए निकल गए। इस शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

—————————————————–

(Udaipur Kiran)