
-जिला स्तरीय विचार गोष्ठी में में कही यह बात
गुरुग्राम, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्षाएं मनुष्य के जीवन को आध्यात्मिक बनाने और राजनीतिक, सामाजिक ज्ञान देकर जीने की कला सीखने में मुख्य रूप से मार्गदर्शन करती हैं। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रामायण की रचना कर समस्त मानव जाति पर विशेष अनुकंपा की है। यह बात ऑल सफाई मजदूर संयुक्त संघर्ष समिति हरियाणा के बैनर तले सुखराली सामुदायिक केंद्र में जिला स्तरीय विचार गोष्ठी में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री कही।
गोष्ठी की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा गुरुग्राम नगर निगम इकाई के प्रधान बसंत कुमार व ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान सतवीर सिंह ने संयुक्त रूप से की। मंच का संचालन नगर निगम कर्मचारी यूनियन के सचिव धर्मेंद्र जंघाला ने किया। राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर सभी सफाई कर्मचारियों से भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं को जीवन में आत्म सात करते हुए तीन प्रतिज्ञा दिलवाई। शास्त्री ने कहा कि सफाई कर्मचारी भूखा रहकर भी अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं, नशा खोरी अंधविश्वास का त्याग करें। संगठित होकर अधिकारों के लिए संघर्ष करना सीख लें तो सफाई कर्मचारी पर हो रहे शोषण को रोका जा सकता है।
शास्त्री ने 24 नवंबर 2024 को जींद वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा 26 हजार व 27 हजार रुपए वेतन देने की घोषणा करने के बाद भी नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी अब अपनी लड़ाई स्वयं लड़ेगा।
शास्त्री ने भगवान वाल्मीकि द्वारा त्याग समर्पण और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने की शिक्षाओं को भी ग्रहण करते हुए सफाई कामगार आंदोलन को मजबूत करेंगे। विचार गोष्ठी को ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा के उप-महासचिव देवी राम धौज व नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के उप महासचिव सुनील चंडालिया व राज्य श सचिव सुशीला देवी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों ने प्रदेश स्तर पर ऑल सफाई कामगार संयुक्त संघर्ष समिति बनाकर आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। आगामी 9 नवम्बर को मुख्यमंत्री के कुरुक्षेत्र आवास पर प्रदेश के सभी सरकारी, अद्र्ध सरकारी निगम बोर्ड कॉरपोरेशन यूनिवर्सिटीज व प्राइवेट संस्थानों में काम करने वाले सफाई एवं सीवर कर्मचारी हजारों की संख्या में महा पुकार रैली करेंगे।
(Udaipur Kiran)