Haryana

गुरुग्राम: मरीजों के ठीक होने पर अस्पताल ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

गुरुग्राम के पारस हेल्थ अस्पताल में ठीक हुए मरीजों के साथ दीवाली सेलिब्रेशन कार्यक्रम में मौजूद डॉक्टर्स।

गुरुग्राम, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । ऐसा अक्सर कम ही होता है कि मरीजों का इलाज करने के बाद उनके साथ जश्न मनाया जाए। यहां एक अस्पताल ने 500 से अधिक मरीजों के ठीक होने पर जश्न मनाते हुए दीवाली सेलिबेे्रशन किया। ठीक हुए मरीजों ने भी उत्साह के साथ इस समारोह में शिरकत करते हुए डॉक्टर्स का आभार जताया। इस दौरान मरीजों को सम्मानित भी किया गया।

यहां के पारस हेल्थ अस्पताल ज्वाइंट रिप्लेसमेंट करवाने के बाद सफल रिकवर हुए मरीजों के साथ बुधवार को दीवाली उत्सव के रूप में वेलनेस रियूनियन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मरीजों के जीवन के सफर के बारे में, जल्दी डायग्नोसिस, एडवांस्ड सर्जरी और फिजियोथेरेपी की भूमिका को ज्वॉइंट डिसऑर्डर से लड़ने में प्रमुख रूप से दर्शाया गया। इसमें 500 से ज्यादा ज्वॉइंट रिप्लेसमेंट कराने वाले मरीजों को बुलाकर उनकी हिम्मत और लगन का सम्मान किया गया। साथ ही जोड़ों की सेहत, समय पर जांच और सही इलाज के महत्व पर जोर दिया गया। इसके अलावा इस कार्यक्रम में डॉक्टरों, मरीजों और देखभाल करने वालों को अपने अनुभव साझा करने और दूसरों को जोड़ों की देखभाल के लिए प्रेरित करने का अवसर मिला।

महोत्सव में मरीजों और डॉक्टरों ने अपने केस प्रजेंटेशन दिए। उन्होंने सर्जरी की प्रक्रियाओं, रिहैबिलिटेशन के तरीके और नियमित एक्सरसाइज से बेहतर रिकवरी होने के बारे में बताया। एक सम्मान समारोह में उन मरीजों को सम्मानित किया गया जिन्होंने जोड़ों की समस्याओं को हिम्मत और लगन से मात दी। पारस हेल्थ के जोनल डायरेक्टर सीमा विग ने कहा कि हमारी कोशिशें सिर्फ हॉस्पिटल की दीवारों तक ही सीमित नहीं होती हैं। मरीजों को इस मंच पर एक साथ लाने का उद्देश्य यह प्रदर्शित करना रहा कि अगर इसका समय पर इलाज किया जाए तो जोड़ों के दर्द का प्रभावी ढंग से मैनेजमेंट किया जा सकता है।

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top