Uttar Pradesh

गुरु ही सच्चे मार्गदर्शक और मानवता कल्याण के दूत : नीरज त्रिपाठी

सम्बोधित करते नीरज त्रिपाठी

भाजपा ने लालापुर में साधु-संतों, गुरुओं व शिक्षकों का किया सम्मानप्रयागराज, 10 जुलाई (Udaipur Kiran) । मानव के जीवन में हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में गुरु होता है। लेकिन सच्चा गुरु वही है, जो बिना किसी स्वार्थ के अपने शिष्य और समाज को अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाए। उक्त विचार भाजपा यमुनापार द्वारा मनकामेश्वर मंदिर, लालापुर में आयोजित गुरु पूर्णिमा पर्व पर मुख्य अतिथि और इलाहाबाद लोकसभा प्रत्याशी रहे नीरज त्रिपाठी ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गुरु ही सच्चा मार्गदर्शक है, जो जीवन में नैतिकता, धर्म और सदाचार की राह दिखाता है।अध्यक्षता कर रहे भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो मठ-मंदिरों तक जाकर गुरुओं का सम्मान करती है। उन्होंने कहा, आज लालापुर में गुरुजनों का सम्मान करने का सौभाग्य पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे दिया है। गुरुओं का आशीर्वाद पाकर मैं प्रफुल्लित हूं।स्वामी बृजेशानंद महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि गुरु कोई केवल शरीर नहीं, बल्कि वह स्थान है, जो जगत के कल्याण का दूत बनता है। उन्होंने कहा कि गुरु वही है, जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाए। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और शिष्यों को विजय का आशीर्वाद दिया और गुरु-शिष्य परम्परा की गौरवशाली स्मृतियां साझा कीं।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भोलेनाथ के दर्शन और भगवान परशुराम की मूर्ति पर माल्यार्पण से हुई। साधु-संतों, साध्वियों और गुरुओं को अंगवस्त्रम भेंटकर, माल्यार्पण कर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक कमलेश त्रिपाठी ने और आभार मंडल अध्यक्ष वंदना सिंह ने व्यक्त किया।

सम्मान समारोह में ब्लॉक प्रमुख पप्पू सिंह, जय सिंह पटेल, संतोष त्रिपाठी, शिवराम सिंह परिहार, दिलीप चतुर्वेदी, मनोज गुप्ता, सतीश विश्वकर्मा, मिथिलेश पांडेय, राजमणि पासवान, सुभाष सिंह पटेल, सुधाकर पांडेय, कुशल जैन, जगत शुक्ला, अखिलेश पटेल, आशीष पाल, रत्नाकर सिंह, वीरेंद्र शुक्ला, धर्मराज पाल, शंकरलाल पांडेय सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस दौरान अतिथियों ने बृजेशानंद महाराज, ठाकुर हरदेव सिंह बघेल, ओमप्रकाश सिंह, सत्येंद्र, कल्याणचंद द्विवेदी, रामायण प्रसाद त्रिपाठी, बालकृष्ण शुक्ला, गिरीश चंद्र द्विवेदी, व्यास उपाध्याय, प्रकाश पांडेय, हरिकेश द्विवेदी, राजेश मिश्रा, प्रेम शंकर तिवारी, विजयधर द्विवेदी, रजनीश प्रजापति, राममिलन सहित कई गुरुजनों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान किया।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top