Madhya Pradesh

गुनाः विधायक ने की कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा

विधायक ने की कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा

गुना, 18 जुलाई (Udaipur Kiran) । चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीना पैंची ने शुक्रवार को मधुसूदनगढ़ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होने नगर परिषद की बैठक ली। जिसमें जिसमे शहर की समस्याओं के निराकरण को लेकर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । विधायक ने कहा कि लोगों को समस्याओं का सामना नहीं करना चाहिए। तत्पश्चात विधायक मण्डल मधुसूदनगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।

संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, एवं डॉ श्यामप्रसाद मुखर्जी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा की एवं उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण का प्रयास किया। कार्यक्रम में विधायक ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को ध्यान से सुना। इसके बाद मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, नगरीय विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग आदि के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

पौधारोपण कर लिया संरक्षण का संदेश

इसी क्रम में एक पेड़ मां के नाम अतंर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण आवश्यक ह ै। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करना चाहिए। इस दौरान मधुसूदनगढ़ मण्डल अध्यक्ष प्रदीप साहू, नगर परिषद अध्यक्ष श्यामलाल अहिरवार, सीएमओ वीरेन्द्र चक्रवती सहित बड़़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिषेक शर्मा

Most Popular

To Top