Madhya Pradesh

गुना : मुनि श्री सुधा सागर की हुई भव्य आगवानी

मुनि श्री सुधा सागर की हुई भव्य आगवानी

गुना, 24 जून (Udaipur Kiran) ।पूज्य मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज का मंगलवार को आरोन आगमन हुआ। इस दौरान मुनिश्री की भव्य आगवानी की गई। इस दौरान सिरोंज रोड स्थित महावीर वेयर हाउस से बड़ा जैन मन्दिर के तीन किलोमीटर के संपूर्ण मार्ग पर जगह जगह मुनि श्री की आरती भी उतारी। नगर को इस दौरान दुल्हन की तरह सजाया गया था। गुलाब गंज स्थित श्री शांतिनाथ मंदिर के पुजारियों द्वारा मुनि संघ की आगवानी में दी गई प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र बनी। जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 12 के क्षेत्रीय प्रवक्ता सुनील झंडा ने बताया कि मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज का नगर आगमन 12 वर्ष बाद हुआ है। इससे पूर्व मुनि श्री सुधा सागर जी वर्ष 2013 में आरोन आए थे। तब उन्होंने गुना में चातुर्मास किया था। उल्लेखनीय है कि राघौगढ़ में आगामी 28 जून से 3 जुलाई तक पंचकल्याणक एवं गजरथ महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है।यह संपूर्ण आयोजन मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी एवं मुनि श्री विशद सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में आयोजित होगा।

मंगलाचरण एक क्षण का भी मंगलकारी : मुुनिश्री

बड़ा जैन पर राजेंद्र झंडा परिवार, गोपाल सोनी एवं नरेश चंद द्वारा मुनि श्री के पाद प्रक्षालन किया गया। इस दौरान मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिगम्बर मुनिराज अपने भक्तों का मंगलाचरण करने के लिए यत्र तत्र पैदल विचरण करते हैं। मंगलाचरण तो एक क्षण मात्र का का भी मंगलकारी होता है। मुनिश्री के मंगल आहार कराने का सौभाग्य ब्रह्मचारिणी निधि झंडा एवं ब्रह्मचारी दीपक झंडा परिवार को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन संजीव रामपुर ने किया।

—————

(Udaipur Kiran) / अभिषेक शर्मा

Most Popular

To Top