Haryana

जींद : मनोहरपुर में डिप्टी स्पीकर की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा में शामिल डा. कृष्ण मिड्ढा।

जींद, 11 अगस्त (Udaipur Kiran) । आजादी के अमृत काल और स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में पूरे देश में जारी हर घर तिरंगा अभियान के तहत जींद विधानसभा के गांव मनोहरपुर में सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा की अगुवाई हरियाणा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण लाल मिड्ढा ने की। तिरंगा यात्रा में गांव के पुरूष, महिलाएं एवं युवाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया और देशभक्ति के नारे लगाकर गलियों को गुंजाएमान कर दिया। डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने यात्रा के समापन पर उपस्थित नागरिकों को संबोन्धित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में पूरे देश एवं प्रदेश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है।

तिरंगा हमारी शान है, इसका सम्मान हमारा कर्तव्य है। यह यात्रा राष्ट्रभक्ति, एकता और तिरंगे के सम्मान का सशक्त प्रतीक है। हमारे देश के बहादुर सैनिक तिरंगे की आन बान शान को कायम रखने के लिए सर्दी, गर्मी, बारिश में सीमाओं पर तैनात रहते हैं और देश की रक्षा करते हैं। हमें हमारे सैनिकों पर गर्व है। अभी हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के जरिये हमारे जाबांज सैनिकों ने दुश्मन को मुहतोड़ जवाब दिया था। उन्होंने कहा कि आज का भारत युवा शक्ति, एकता और राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे देशहित को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। तिरंगा हमारी शान है और यह भावना प्रत्येक नागरिक के हृदय में बसनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देशवासियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रोत्साहित करना है। इस यात्रा के माध्यम से लोग अपने घरों पर तिरंगा फहरा कर और स्वतंत्रता दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों के बलिदानों को स्मरण करते हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Most Popular

To Top