Jammu & Kashmir

जोड़ियां में भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति से सराबोर रहा माहौल

जोड़ियां में भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति से सराबोर रहा माहौल

जम्मू, 13 अगस्त (Udaipur Kiran) । स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जोड़ियां में भाजपा मंडल जोड़ियां अध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखनूर के विधायक मोहन लाल उपस्थित रहे। यात्रा की शुरुआत ऐतिहासिक शहीदी स्मारक से हुई, जो मुख्य बाज़ार से होते हुए सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोड़ियां में संपन्न हुई। तिरंगे के रंगों में रंगी गलियों में छात्रों, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीडीसी सदस्य भूषण ब्राल, तहसीलदार दीपक भारती, बीडीओ वीरेंद्र बावा, एसआई संजीत सिंह (आईसी पीपी जोड़ियां), पूर्व उपाध्यक्ष किसान सलाहकार बोर्ड दलजीत सिंह चीब, पूर्व चेयरमैन नगर समिति जोड़ियां श्याम चौधरी, पूर्व बीडीसी नेहा राजपूत सहित मदन लाल, रॉकी महाजन, गुल्लू राम, राकेश भगत, मांगा राम, राकेश मल्होत्रा, संजय शर्मा, विजय शर्मा, बब्लू शर्मा, सुभाष चंदर आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा, तिरंगा हमारा गौरव है, और हर नागरिक को स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत को राष्ट्रीय एकता के साथ आगे बढ़ाना चाहिए। विधायक मोहन लाल ने अपने संबोधन में कहा, जोड़ियां ने एक बार फिर देशभक्ति की मिसाल पेश की है। हमारे युवा पीढ़ी को तिरंगा लेकर चलते देख गर्व और उम्मीद की भावना और भी मजबूत होती है। रैली के बाद छात्रों और प्रतिभागियों को जलपान वितरित किया गया और वातावरण उत्साह से भर गया।

(Udaipur Kiran) / राहुल शर्मा

Most Popular

To Top